कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। कुलगाम में दो और श्रीनगर में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इसके साथ ही गांदरबल में एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार भी किया गया है। घाटी में हाइब्रिड आतंकी टारगेट किलिंग की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। अरशद की गिरफ्तारी से पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगेंगे, ऐसी संभावना जताई जा रही है। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
कुलगाम में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की पहचान शिराज मौलवी और यावेर अहमद भट के रूप में हुई है। यह ऑपरेशन गुरुवार को शुरू हुआ था। पुलिस को दोपहर करीब चार बजे चांसर गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद कुलगाम पुलिस, सेना की 9-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 18-बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: हाइब्रिड आतंकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुल सकती हैं टारगेट किलिंग की परतें
कश्मीर के गांदरबल में पुलिस ने एक हाइब्रिड आतंकी को किया गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक ग्रेनेड मिला है। पूछताछ के दौरान आतंकी ने बताया कि वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
श्रीनगर मुठभेड़: आतंकी रियाज का खात्मा, फिदायीन हमले की रच रहा था साजिश, कुलगाम में मारा गया शिराज मौलवी
श्रीनगर और कुलगाम में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुईं मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान हो गई है। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलवामा हमले के एक आरोपी के रिश्तेदार आमिर रियाज को मार गिराया गया है। वह घाटी में फिदायीन हमले की साजिश रच रहा था। रियाज मुजाहिदीन गजवातुल हिंद का आतंकी था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: तेज गेंदबाद उमरान मलिक के घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष रैना, इंडिया-ए टीम में चयन के लिए दी बधाई
जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष रवींद्र रैना शुक्रवार को युवा तेज गेंदाबज उमरान मलिक के घर पहुंचे। रैना ने मलिक को इंडिया-ए टीम में चुने जाने की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मलिक को उनके चयन पर बधाई दी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के पूर्व डिप्टी मेयर के खिलाफ केस दर्ज, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने श्रीनगर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर और केहवा ग्रुप के निदेशक शेख इमरान के खिलाफ जम्मू-कश्मीर बैंक के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। शेख पर एक कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने के लिए दी गई सब्सिडी के रूप में दी गई धनराशि के दुरुपयोग करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें