फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी करो वरना 28 से कामछोड़ हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सरकार लंबित मांगों को जल्द पूरा करे नहीं तो 28 मई को जलशक्ति विभाग के दैनिक भोगी कर्मी कामछोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। यह चेतावनी पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट ने दी है।
विज्ञापन

फ्रंट के सदस्यों रवि हंस, राजेंद्र सिंह ताज, होशियार सिंह, मोहन लाल और नवदीप सिंह ने जलशक्ति विभाग के सभी दैनिक भोगियों से 28 मई को रात आठ बजे से शुरू होने वाले कामछोड़ हड़ताल में भाग लेने की अपील की है। बताया कि 29 मई को सुबह 10 बजे बीसी रोड स्थित मुख्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, मंगलवार को पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र राणा और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला से मिला। इस दौरान लंबित मांगों के संबंध में जानकारी देकर कदम उठाने की अपील की। नेताओं ने मांगों को हल करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें