कश्मीरी अखरोट की पहली खेप बडगाम से बंगलुरू भेजी गई है। इसमें दो हजार किलो अखरोट को एक जिला एक उत्पाद के तहत भेजा गया है। कश्मीरी अखरोट का उत्पादन 90 प्रतिशत होता है। इसकी बेहतर गुणवत्ता के चलते देश में इसकी भारी मांग है। खेप को 26 सितंबर को केंद्रीय अतिरिक्त सचिव सुमिता दावरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कश्मीरी अखरोट को देश भर में भेजा जाता है। बंगलुरू स्थित आयातक पहले अमेरिका से अखरोट खरीदते थे, लेकिन अब कश्मीरी अखरोट खरीद रहे हैं। वहीं, बडगाम में एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें उद्योग प्रतिनिधियों से इनपुट लिए गए। क्षेत्रीय निदेशक पीएचडीसीसीसीआई इकबाल फैयाज, बलदेव सिंह, हिमायुन वानी ने अपने अनुभव साझा किए।