फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन ने जीता वॉलीबाल मुकाबला

विज्ञापन
जोन स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता के वॉलीबाल मुकाबले में भाग लेते खिलाड़ी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने बुधवार को जोन स्तरीय बॉयज अंडर-17 प्रतियोगिता की शुरुआत की। नाज खेल मैदान में आयोजित हुई प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी और खो-खो के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीसी संदेश कुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में पहले दिन वॉलीबाल का मुकाबला हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन और हाई स्कूल होटार के बीच हुआ, जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन ने जीत दर्ज की। वहीं, कबड्डी का मुकाबला हाई स्कूल गढ़ मालती और हायर सेकेंडरी स्कूल धार डुगनू के बीच हुआ, जिसमें हाई स्कूल गढ़ मालती को जीत मिली। इसी तरह खो-खो के मुकाबले में हाई स्कूल चुनेरा ने हायर सेकेंडरी स्कूल धार डुगनू को हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सुशील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। यह प्रतियोगिता 22 सितंबर तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वीरवार को अंडर-14 के मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के भूषण कुमार, सुशील शर्मा, ज्योति शर्मा, दीवान चंद और राजेंद्र सिंह जग्गी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें