फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ कांडः पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने जताई नाराजगी, कही ये बात

Thu, 12 Apr 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
virendra sehwag - फोटो : file photo
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के चर्चित कठुआ कांड में बालीवुड के बाद अब क्रिकेट जगत भी कूद पड़ा है। लगभग तीन महीने पुराने इस प्रकरण में बकरवाल समुदाय की एक आठ साल की मासूम के साथ एक सप्ताह तक नशे की हालत में सामूहिक ब्लात्कार किया गया था।

विज्ञापन


अपनी हवस मिटाने के बाद आरोपियों ने उसके सिर को पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले की चार्जशीट दाखिल होते ही इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। नेताओं और फिल्मी कलाकारों के बाद अब क्रिकेट जगत के लोगों ने भी बच्ची के लिए इंसाफ की मांग की।

इसी क्रम में आज क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने इस कांड पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ''आठ साल की बच्ची आसिफा के साथ जो हुआ वो बेहद दर्दनाक है। यह मानवता की हत्या है। जल्द से जल्द न्याय दिया जाना चाहिए।'' गौरतलब है कि इस मामले में बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर के सहारे अपराधियों पर गुस्सा जाहिर किया है। फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए कहा- "कल्पना कीजिए उस 8 साल की बच्ची के दिमाग में क्या चल रहा होगा, जिसे नशे की हालत में बंधक बनाकर कई दिनों तक रेप किया और फिर हत्या कर दी। यदि आप उसे आतंकवाद नहीं मानते हैं तो आप इंसान नहीं हैं। यदि आप आसिफा के लिए न्याय की मांग नहीं करते हैं तो आप कुछ भी नहीं हैं.।" 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें