वैष्णों देवी के भवन में नववर्ष पर माता के दर्शनों को पहुंचे रियासी के चार युवकों ने रास्ते में बनाये गए शेड के साथ लगे एंगल पर चढ़ कर अपनी जान को बचाया। लगभग चौदह से अठारह वर्ष की उम्र के युवाओं ने शुक्रवार सुबह माता वैष्णों देवी के दर्शनों को जाने की सलाह बनाई। चार युवक शुक्रवार शाम को बस के जरिये कटड़ा में पहुंचे उन के साथ कटड़ा के दो युवक भी दर्शनों को तैयार हुए। सभी जन पैदल चल भवन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
करण सिंह, केवल सिंह, अजय सिंह व सन्नी सिंह ने बताया कि रात को एक बजे के लगभग वह भवन के आधा किलोमीटर पीछे पहुंचे इस दौरान वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी आने जाने के लिए भी रास्ता नहीं बचा हुआ था। इस दौरान एक स्थान पर काफी भीड़ हो जाने पर सन्नी सिंह व करण सिंह ने वहीं से माथा टेक कर वापिस जाने का मन बनाया और वापिस लौट आए।
केवल व अजय सिंह भीड़ में फंस गए और किसी प्रकार से लोहे के एंगल पर चढ़ गए बाद में वहां से उतर कर वापिस लौट गए। इन दौरान थोड़ी देर के बाद उन को भवन में भगदड़ मचने का पता चला। शनिवार सुबह उन्हें बारह लोगों की मौत व कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली। युवकों ने बताया कि अगर वह वापिस नहीं लौटते तो हादसे का शिकार हो सकते थे।