परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में वीरवार को टीकाकरण केंद्र पर कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने वाले लोगों की भीड़ जुटी। हालांकि इस बार सिस्टम में थोड़ा सुधार देखा गया। लोगों ने लाइनों में खड़े रहकर टीके लगवाए।
इस मौके पर कुल 358 लोगों का टीकाकरण हुआ, जिनमें 270 टीके 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों को लगाए गए। हालांकि यह तीसरा मौका है जब केंद्र में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों का टीकाकरण हुआ। इसके बावजूद केंद्र में काफी भीड़ जुटी रही। कुछ लोगों को बिना टीकाकरण लौटना पड़ा। टीकाकरण करवाने पहुंचे लोगों का कहना था कि विभाग को भीड़ को देखते हुए दूसरा केन्द्र भी खोलना चाहिए। संवाद