फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से समय पर नहीं लग रहा दूसरा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। वहीं समय पर टीका न लगने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बग्गन निवासी ओंकार चंद ने बताया कि उन्होंने पहली डोज 3 महीने पूर्व लगवाई थी, जिसके बाद उन्हें मोबाइल पर संदेश मिला था कि बुधवार को उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी। लेकिन केंद्र पर वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ी।
हौटार निवासी सतपाल पुरोहित ने बताया कि वे कई दिनों से किशनपुर में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में पहली डोज लगवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन वैक्सीन न होने के कारण उन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। नगर कमेटी वार्ड 5 कि अंजू बाला ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध न होने से उन्हें निर्धारित समय पर दूसरी डोज नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई बार टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने के लिए जा चुके हैं लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द वैक्सीन की कमी को पूरा किया जाए जिससे लोगों को निर्धारित समय पर टीकाकरण किया जा सके।
बीएमओ डॉ. देवराज कटियाल ने बताया कि बुधवार को उपमंडल में 708 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाके में 32 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें रोस्टर के अनुसार से टीकाकरण किया जा रहा है। जिस प्रकार से वैक्सीन उपलब्ध हो रही है, उसी हिसाब से टीकाकरण किया जा रहा है। कहा कि उपमंडल में बुधवार तक 64500 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें