फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से बुधवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली मांडली से शुरू होकर गुड़ा गांव में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

बाइक रैली में नेहरू युवा केंद्र के 60 से अधिक स्वयंसेवकों और यूथ क्लबों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ा कल्याल के प्रधानाचार्य राजेश मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने रैली का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया है। उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सभी लोग देश के विकास के लिए अपना संपूर्ण योगदान दें। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक और यूथ क्लब के प्रधान अमर सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए सरकार की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी नेहरू युवा केंद्र की ओर से गांवों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा जिससे वातावरण को हराभरा और स्वच्छ रखने में सहयोग मिल सके। बाइक रैली में रिंकू कुमार, अंशु, ऋषभ, देशबंधु, होशियार सिंह, अंकित, सोमराज, रवि, महेंद्र कुमार आदि युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें