डाॅ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नागरिकों का सतत विकास चाहती है। आकांक्षी जिला कार्यक्रम इसी उद़्देश्य की पूर्ति करने की कड़ी है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कश्मीर संभाग के बारामुला जिले का दौरा कर आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जिले में हो रहे कार्य की समीक्षा की। जिला उपायुक्त भूपेंद्र कुमार ने जिला आकांक्षी कार्यक्रम के तहत बारामुला में हो रहे कार्यों की केंद्रीय मंत्री को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
सिंह ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी नागरिकों का सतत विकास चाहती है। आकांक्षी जिला कार्यक्रम इसी उद़्देश्य की पूर्ति करने की कड़ी है।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रत्येक पंचायत में भारत नेट की सुविधा और इलेक्ट्रानिक राष्ट्रीय कृषि बाजार को भी आकांक्षी जिला कार्यक्रम में जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत बारामुला में हो रहे कार्यों की सराहना भी की।