फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाचार: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने कहा- प्रत्येक जिले में खुलेगा स्टार कॉलेज, जम्मू-कश्मीर सरकार से मांगा प्रस्ताव 

Tue, 09 Nov 2021 12:37 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं में वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए देश के हर जिले में स्टार कॉलेज खोला जाएगा। इसमें जैव प्रौद्योगिकी विभाग सहायता करेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह युवाओं के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं में वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए देश के हर जिले में स्टार कॉलेज खोला जाएगा। इसमें जैव प्रौद्योगिकी विभाग सहायता करेगा। सोमवार को नई दिल्ली में भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में युवा नवाचारों के लिए पहले परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने स्टार कॉलेज खोलने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार से भी प्रस्ताव आमंत्रित किया है। 

विज्ञापन


सोच को वैज्ञानिक दृष्टिकोण में बदलने का प्रयास
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश की सोच को वैज्ञानिक दृष्टिकोण में बदलने का प्रयास कर रही है। स्टार कॉलेज एक अखिल भारतीय योजना है जिसमें जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सहायता से देश के हर जिले में स्टार कॉलेज खोलने की परिकल्पना की गई है। डॉ. सिंह ने कहा कि डीबीटी-स्टार कॉलेज परामर्श कार्यक्रम नेटवर्किंग, हैंड होल्डिंग और पहुंच की अवधारणा की दिशा में मदद करेगा। इस योजना में प्रति माह कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इन गतिविधियों के तहत अपनी यात्रा शुरू करने वाले नए कॉलेज, स्टार कॉलेज इस योजना में शामिल होने में सक्षम होंगे।

अन्य संस्थानों की शिक्षा में सुधार लाएंगे स्टार कॉलेज
स्टार स्टेटस के कॉलेज पूरे देश में हैंड होल्डिंग और श्रेष्ठ शिक्षण के माध्यम से नए कॉलेजों की निगरानी द्वारा विज्ञान में स्नातक पाठ्यक्रमों की शिक्षा को मजबूती देंगे।
विज्ञापन


देशभर के 278 कॉलेजों को सहायता
डॉ. सिंह ने बताया कि वर्तमान में डीबीटी स्टार कॉलेज योजना के तहत देश भर में कुल 278 स्नातक महाविद्यालयों को सहायता दी जा रही है। वर्ष 2018-19 के दौरान शहरी और ग्रामीण श्रेणियों में योजना के वर्गीकरण ने देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आवेदकों के लिए एक समान अवसर सुनिश्चित किए हैं। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों के 55 कॉलेजों और आकांक्षी जिलों (एस्पिरिशेनल जिले) के 15 कॉलेजों को दो साल की लघु अवधि के लिए इस योजना के तहत सहायता प्रदान की जा रही है।

पांच वर्षों में 1.5 लाख से अधिक छात्रों को सहायता दी गई
पिछले पांच वर्षों में 1.5 लाख से अधिक छात्रों को सहायता दी गई और स्टार कॉलेज योजना में भाग लेने वाले कॉलेजों को भी व्यापक मदद दी गई। यह सहायता केवल उपकरणों की खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह योजना संकाय और प्रयोगशाला कर्मचारियों के प्रशिक्षण, प्रख्यात वैज्ञानिकों के व्याख्यान, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग आदि के भ्रमणों में भी सहायता प्रदान करती है। इस प्रकार की समग्र सहायता से सक्षम वातावरण का निर्माण होने की उम्मीद है, ताकि छात्र प्रेरित हों और विज्ञान शिक्षा प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें