फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में विशेष राजमार्गों और सड़क परियोजनाओं की केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की प्रगति की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने सोमवार को एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक केके पाठक के साथ जम्मू-कश्मीर के राजमार्गों और सड़क परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही लंबित परियोजनाओं का काम युद्धस्तर पर करते हुए इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एमडी ने आश्वस्त किया कि वर्तमान में चल रही सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा। हालांकि कोविड महामारी के कारण कुछ कार्य बाधित हुए हैं और उनके लिए समयसीमा को बढ़ाने की आवश्यकता है। एमडी ने बताया कि 15385 करोड़ रुपये से ज्यादा स्वीकृत लागत वाली 17 राजमार्ग परियोजनाओं में से अधिकांश परियोजनाओं पर काम सुचारू रूप से चल रहा है।
मंत्री ने कहा कि स्वीकृत 17 परियोजनाओं में से 12 जम्मू क्षेत्र की हैं जबकि 5 परियोजनाएं कश्मीर क्षेत्र की हैं। इन 12 परियोजनाओं में से 6 प्रमुख परियोजनाएं उनके लोकसभा क्षेत्र उधमपुर-कठुआ-डोडा में आती हैं। इनमें चिनैनी-सुधमहादेव रोड, गोहा-खिलानी पैकेज 1 और 2, गोहा-खिलानी पैकेज 3 यानी खिलानी टनल और खेलानी-खनाबल पैकेज-2 शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में पूरी होने वाली 6 संभावित परियोजनाओं में से 5 जम्मू क्षेत्र से संबंधित हैं। यहां पर भी सुधमहादेव-दरंगा सुरंग पैकेज 1 और 2 उनके संसदीय क्षेत्र में आते हैं।
विज्ञापन

पांच अगस्त के बाद प्रत्येक क्षेत्र में बदलाव
डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लिए 108621 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट आवंटित किया है जो कि जम्मू-कश्मीर के लिए अब तक का सबसे ज्यादा और ऐतिहासिक बजट है। इससे अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में सहायता मिलेगी।
नौकरियां उत्पन्न होंगी और नए केंद्र शासित प्रदेश का चौतरफ ा विकास होगा। कहा कि 5 अगस्त 2019 के बाद से प्रत्येक क्षेत्र में बदलाव नजर आ रहा है चाहे वह अधूरी परियोजनाओं से संबंधित हो, केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं का क्रियान्वयन हो, अवसंरचना का विकास हो या जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति हो।
छत्रगलां टनल को समय पर पूरा करने का आग्रह
इससे पहले इस वर्ष मार्च महीने में डॉ जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर छत्रगलां सुरंग को सही समय पर पूरा करने का आग्रह किया था। यह कठुआ जिला को डोडा जिला से जोड़ेगा।
भद्रवाह और डोडा तक पहुंचने के लिए छत्रगलां से बसोहली-बनी होते हुए नए राजमार्ग को रास्ता प्रदान करेगा। यह दो सुदूर क्षेत्रों को हर मौसम में वैकल्पिक सड़क संपर्क प्रदान करेगी। साथ ही डोडा से लखनपुर तक की यात्रा के समय में कमी लाते हुए उसे केवल चार घंटे के आसपास कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें