फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर हमला: क्लीनर की मौत पर घाटी में हिंसा भड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर में श्रीनगर आधारित ट्रक पर पेट्रोल बम हमले में घायल दो में से एक की रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में नौ दिनों बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में उधमपुर के जिला प्रशासन ने सात में से पांच आरोपियों पर पीएसए लगा दिया है। उधर, इस घटना के विरोध में घाटी में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।

सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।

बीफ मुद्दे के बाद राज्य में पनपे सांप्रदायिक तनाव के बीच नौ अक्तूबर को आधी रात के बाद लखनपुर से अनंतनाग जा रहे ट्रक पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। ट्रक में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन


एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। जबकि ड्राइवर और कंडक्टर झुलस गए। इन दोनों को पहले जम्मू मेडिकल कालेज रेफर किया गया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पहुंचाया गया।

घटना के विरोध में कश्मीर बंद

करीब 70 फीसदी झुलसने के कारण जाहिद अहमद भट की रविवार को सुबह अस्पताल में मौत हो गई। जैसे ही यह खबर घाटी पहुंची तो तनाव व्याप्त हो गया।

जाहिद के गांव बटिंगू जो श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर स्थित है, के  लोग सड़क पर आ गए। उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।

इसके साथ ही आस पास के इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। उधर, श्रीनगर के मायसूमा तथा गौकदल इलाके में भी पथराव की घटनाएं हुईं। इसके चलते क्षेत्र की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं।

इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कि ए गए हैं। उधर, अलगाववादियों ने घटना के विरोध में सोमवार को श्रीनगर बंद का आह्वान किया है। बंद का कश्मीर ट्रेडर्स तथा ट्रक यूनियन ने भी समर्थन किया है।

इसके साथ ही कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है। इस्लामिक यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नालाजी अवंतीपोरा का सोमवार को होने वाला पहला दीक्षांत समारोह स्थगित कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय के चांसलर के नाते मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जाहिद की मौत के शोक में समारोह स्थगित किया है। इसके साथ ही कश्मीर विश्वविद्यालय ने भी सोमवार को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन

मुप्ती दुखी, बोले-दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जाहिद की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि घृणा की राजनीति के चलते एक और जिंदगी चली गई। यह न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए चुनौती है।

इस घटना की निंदा के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है जिसमें एक गरीब युवा की बिना किसी गलती के चलते जान चली गई। कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने जाहिद के परिवार वालों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि मुफ्ती ने 14 अक्तूबर को अस्पताल जानकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार की वारदात को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही सरकार जाहिद के परिवार के साथ पूरी सहानुभूति रखती है और हर संभव सहायता देने को कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर राजनीति बंद होनी चाहिए।

जो लोग भी राज्य में अमन-चैन को बिगाड़ना चाहते हैं उनके साथ सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने राज्य की जनता से आह्वान किया कि वे राजनीतिक दलों के बहकावे में न आएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें