फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतगढ़ मुठभेड़: आतंकियों की तलाश में 10 दिन बीते, अभी नहीं मिला कोई सुराग, खंगाले जा रहे जंगल-पहाड़

Wed, 08 May 2024 11:43 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सियोजधार टॉप के इलाकों में चप्पे-चप्पे को खंगाला जा चुका है। सेना, सीआरपीएफ, पुलिस, एसओजी ने चुनाली क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद बुधवार को 11वें दिन भी तलाशी अभियान जारी है, लेकिन अभी तक दहशतगर्दों का कोई सुराग नहीं मिला है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर पहाड़ी और जंगली इलाकों को डॉग स्क्वॉयड, ड्रोन की मदद से खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


सियोजधार टॉप के इलाकों में चप्पे-चप्पे को खंगाला जा चुका है। सेना, सीआरपीएफ, पुलिस, एसओजी ने चुनाली क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। एसडीपीओ रामनगर मंजीत सिंह ने बताया कि जिस जगह पर आतंकी होने की सूचना मिली थी, वहां मंगलवार को भी तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकियों के खात्मे तक अभियान जारी रहेगा।

वीडीजी के परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता

पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने सोमवार को बसंतगढ़ के पोनारा इलाके का दौरा किया था। इस दौरान मुठभेड़ में बलिदान हुए वीडीजी मोहम्मद शरीफ के घर जाकर सांत्वना प्रकट की। डीजीपी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू जोन आनंद जैन, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज रईस मोहम्मद भट, एसएसपी जोगिंदर सिंह की मौजूदगी में पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें