फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राजोरी के साड्डा व कंथोल में फिर दिखे संदिग्ध, पैरा कमांडो ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Wed, 08 May 2024 11:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजोरी के अड़गी, डणा, दलहोड़ी, थन्नामंडी के भंगाई, शाहदरा शरीफ, डीकेजी, आजमाताबाद में सर्च ऑपरेशन बुधवार को भी जारी है। इलाकों में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमें पैरा कमांडो और ड्रोन की मदद से चप्पा-चप्पा खंगाल रही हैं। 
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी जिले के कालाकोट उपमंडल के साड्डा और कंथोल क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों ने कुछ बंदूकधारी संदिग्ध लोगों को घूमते हुए देखा। इसके बाद सेना को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना ने तत्काल पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर दोनों इलाकों की घेराबंदी कर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


राजोरी के अन्य इलाकों अड़गी, डणा, दलहोड़ी, थन्नामंडी के भंगाई, शाहदरा शरीफ, डीकेजी, आजमाताबाद में सर्च ऑपरेशन बुधवार को भी जारी है। इलाकों में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमें पैरा कमांडो और ड्रोन की मदद से चप्पा-चप्पा खंगाल रही हैं। 

बता दें कि 23 अप्रैल को राजोरी के शाहदरा शरीफ के टोपा कुंडा गांव में समाज कल्याण विभाग के जूनियर असिस्टेंट मोहम्मद रजाक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुंछ के सुरनकोट में वायुसेना के काफिले पर हमला कर जवान को बलिदान कर दिया। दोनों जिलों में छिपे आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें