फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 10वीं पास दो युवा बने लश्कर के आतंकी, तस्वीरें हुई वायरल

Sat, 11 Aug 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
छात्र से आतंकी बने युवाओं की फोटो वायरल
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा से और दो युवाओं ने आतंकी संगठन लश्कर का दामन थामा है। हथियारों के साथ इनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिले के पांपोर इलाके के द्रंगबल के मोहम्मद आमिन मीर और अवंतीपोरा के पदगामपोरा आदिल अहमद वानी का फोटो वायरल हुआ है। दसवीं पास आदिल लश्कर में नौ अगस्त जबकि मोहम्मद आमिन मीर दो अगस्त से सक्रिय है। पुलिस के अनुसार वायरल फोटो की सत्यता की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


त्राल बंद के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध
दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके में सक्रिय आतंकियों के परिवार वालों को गिरफ्तार किए जाने के मामले में शुक्रवार को पूरा त्राल बंद रहा। दुकानें तथा कारोबारी प्रतिष्ठानों के ताले नहीं खुले। सड़कों से यातायात भी गायब रहा। हिंसा की आशंका में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों से रात में छापेमारी कर सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकियों के परिवार वालों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें