फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Tue, 23 Jun 2020 06:30 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सीआरपीएफ का एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गया है। आतंकियों के पास से दो एके- 47 बरामद हुई हैं। इस ऑपरेशन को सेना की 55-राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के बंदजू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इसी दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

मोर्चा संभालने से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। लेकिन आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी रही। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की और दो आतंकियों को मार गिराया। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक जवान को गोली लग गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान जवान वीरगति को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट

कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ केे दौरान एक जवान को गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान जवान शहीद हो गया है।

उधर, मारे गए आतंकियों की पहचान ओवैस अहमद भट और एजाज अहमद गनई के रूप में हुई है। दोनों जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे।

यह भी पढ़ेंः कौन है आतंकी अली? जिसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे चीन निर्मित ग्रेनेड और घातक अमेरिकी राइफल

विज्ञापन

वहीं इससे पहले पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने सोमवार रात सीआरपीएफ कैंप के समीप ग्रेनेड से हमला किया था। इस दौरान आतंकियों की ओर से भारी फायरिंग भी की गई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी की साथ ही तलाशी अभियान चलाया।

बता दें कि सुरक्षाबलों की ओर से लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन और मिल रही सफलता से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। लोगों में दहशत पैदा करने के लिए आतंकवादी इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं सेना आतंकियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें