फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Intelligence Report: पीर पंजाल के पहाड़ी इलाकों में आतंकियों के दो-तीन ग्रुप सक्रिय, जल्द किए जाएंगे ढेर

Fri, 02 Sep 2022 03:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी डॉ. हसीब मुगल ने बताया कि पीर पंजाल के पहाड़ों में छोटे दो से तीन आतंकियों के ग्रुप सक्रिय हैं। उनको पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां ट्रैक कर रही हैं।
विज्ञापन
हसीब मुगल, डीआईजी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी-पुंछ के पीर पंजाल के पहाड़ी इलाकों में अभी भी आतंकियों के दो से तीन छोटे ग्रुप सक्रिय हैं। वह पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर हैं। पुलिस उनकी हर गतिविधि को ट्रैक और फॉलो कर रही। उन्हें जल्द मार गिराया जाएगा।

विज्ञापन


यह बातें वीरवार को राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी डॉ. हसीब मुगल ने कहीं। डीआईजी ने कहा कि दरहाल के परगाल स्थित सेना के कैंप पर फिदायीन हमले के बाद पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट किया गया था।

इसके बाद भी बुद्धल थाने के तहत पड़ने वाले कांधरा हिल में आतंकवादियों के साथ एक कांटेक्ट हुआ था। लेकिन मौसम खराब होने और धुंध के चलते आतंकी बच निकले। डीआईजी ने कहा कि पीर पंजाल के पहाड़ों में छोटे दो से तीन आतंकियों के ग्रुप सक्रिय हैं, जिनको पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां ट्रैक कर रही हैं।
विज्ञापन


जल्द ही उन्हें भी मार गिराया जाएगा। डीआईजी ने कहा कि बरसात के मौसम में घास, मक्की की फसल होती है। इसके अलावा धुंध भी होती है। इससे उन्हें ढूंढने में दिक्कत आती है। हालांकि हम नजर रखे हुए हैं।

डीआईजी ने लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु देखते हैं, तो तत्काल नजदीक के पुलिस थाने या पीसीआर या 112 नंबर पर डायल करें। इससे समय रहते कार्रवाई की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें