फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। अरनास के बाटला क्षेत्र में स्कार्पियो के खाई में गिरने से लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान सौरभ ठाकुर निवासी नगरोटा (जम्मू) और विचित्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ठिल्लू माहौर के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सावलाकोट की ओर जा रही स्कार्पियो (जेके02एएक्स-6036) अरनास के बाटला क्षेत्र में अनियंत्रित हो कर दो सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी दिक्कत के बाद लोगों ने मौके पर पहुंच कर दो लोगों को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और औपचारिकताओं के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें