फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azad Resignation: जम्मू कश्मीर में बीस और नेताओं का कांग्रेस से इस्तीफा, आजाद की चार सितंबर को होगी जनसभा

Sat, 03 Sep 2022 01:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद जम्मू कश्मीर के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इस्तीफा देने वाले अधिकांश नेता और पदाधिकारी जम्मू में 4 सितंबर को हो रही आजाद की जनसभा में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस समिति में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में इस्तीफे देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिला कांग्रेस जम्मू सहित बीस नेताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पूर्व विधायक बलवान सिंह की मौजूदगी में अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


इस्तीफा देने वालों में सचिव पीसीसी शमशेर सिंह चिब, ब्लाक प्रधान भलवाल राज देव सिंह जम्वाल, पूर्व उपप्रधान बलजीत सिंह मन्हास, महासचिव जिला जम्मू ग्रामीण रमण शर्मा, सरपंच रायपुर कुलजीत सिंह जमवाल, किसान प्रकोष्ठ उपचेयरमैन संतोष मन्हास, कुलभूषण सिंह, विजय शर्मा, दलवीर सिंह चिब, चंचल गंडोत्रा आदि शामिल हैं।

आगामी दिनों में अन्य जिलों से भी आजाद के समर्थन में इस्तीफे आने की आशंका है। इस्तीफा देने वाले अधिकांश नेता और पदाधिकारी जम्मू में 4 सितंबर को हो रही आजाद की जनसभा में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें