फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूल की बस और कार में टक्कर होने से स्कूल बस में सवार तीन बच्चे जख्मी हो गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चे भी चीखने-चिल्लाने लगे। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक मौके की तरफ दौड़ पड़े। अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांधीनगर से एक स्कूल की बस नंबर (जेके02बीएम 8575) बच्चों को लेकर विजयपुर की ओर जा रही थी। वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे चौक से आगे पहुंची थी कि एक कार (जेके08एम 9116) तेज रफ्तार में स्कूल बस को ओवरटेक कर अचानक रुक गई। इससे स्कूल बस-कार में टक्कर हो गई। हादसे में तीन बच्चे जख्मी हो गए।
दोनों वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। एक बच्ची की टांग में भी चोट आई थी। घायल होने वाले बच्चों में सांची शर्मा(7) पुत्री सुमित शर्मा निवासी गुडवाल विजयपुर, अनुष्का माथुर(9) पुत्री सुशील शर्मा निवासी बरूई और अधृत बमौतरा(7) पुत्र गिरधारी लाल निवासी पटली मोड शामिल हैं।
विज्ञापन

घायल कार चालक पुलिसकर्मी था। बताया जाता है कि वह गाड़ी की सर्विसिंग के लिए बाड़ी ब्राह्मणा आया था। वह मेकेनिक को बैठाकर ट्राई लेने के लिए बाहर निकला था। ऑटोमेटिक गाड़ी होने के कारण उसे पता नहीं चला और उसने अचानक से ब्रेक लगा दी। इससे दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। उधर, निजी अस्पताल में बच्चों के अभिभावकों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस नहीं पहुंची।
पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
पुलिसकर्मी जब कार और कार चालक को लेने के लिए पहुंचे, तो लोगों ने वहां पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उक्त पुलिसकर्मी को लोग वहां से जाने नहीं दे रहे थे। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों का कहना था कि कार चालक पुलिसकर्मी ने शराब पी हुई थी।
बस और टाटा मोबाइल की भिड़ंत, सात घायल
बाड़ी ब्राह्मणा। सब्जी मंडी के निकट बस और टाटा मोबाइल की भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए। टाटा मोबाइल जेके21एच 5007 चालक विजयपुर से जम्मू की ओर जा रहा था। टाटा मोबाइल के आगे ट्रक खड़ा था। जैसे ही उसने ट्रक से बचने की कोशिश की, तो पीछे से आ रही बस जेके02एस 9055 ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें