फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट टैक्स के खिलाफ बुधवार से जम्मू-कश्मीर में चक्का जाम

Sun, 26 Mar 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर हड़ताल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट से जुड़े विभिन्न शुल्कों में वृद्धि के विरोध में राज्य के ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। इस बार उन्होंने 29 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। यदि इससे पहले सरकार मांगों को लिखित में मानेगी तो हड़ताल स्थगित कर दी जाएगी। रियासत में 75 हजार से अधिक व्यावसायिक वाहन हैं।  
विज्ञापन


जम्मू में राज्य आल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर ने शनिवार को पत्रकारों को मांगों और अनिश्चितकालीन हड़ताल से संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब भी ट्रांसपोर्टर मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की घोषणा करते हैं तो सरकार आश्वासन देकर हड़ताल टाल देती है।

अब जब तक लिखित में मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक फैसला नहीं बदला जाएगा। ट्रांसपोर्टर्स इस हालत में नहीं रहे कि वे अपने वाहन सड़कों पर दौड़ा सकें। सरकार ने उन्हें मजबूर कर दिया है। यदि 29 मार्च से पहले सरकार ने मांगें नहीं मानी तो हड़ताल तय है। हड़ताल अब अनिश्चितकाल के लिए होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें