जम्मू। प्रशासन के हित में सरकार ने बुधवार को जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादले कर दिए। कौशल विकास विकास विभाग के सचिव नाजिम जई खान का तबादला कर उन्हें आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास विभाग का सचिव बनाया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग की प्रशासनिक सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा को अतिरिक्त कार्य से मुक्त किया गया है।
आवास एवं शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेश कुमार बसोत्रा का तबादला कर उन्हें कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वहीं, एसडीएम चौकी चौरा चांद किशोर शर्मा का तबादला कर उन्हें अगली नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग में प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया है।
श्रम और रोजगार विभाग के उप सचिव विरेंद्र गुप्ता का तबादला कर उन्हें चौकी चौरा का एसडीएम बनाया गया है। उन्हें अगले आदेश तक चौकी चौरा के सब रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इस संबंध में बुधवार केे सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी किया।