रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने रेलवे लाइन का निरीक्षण से पहले बनिहाल में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बुनियादी ढांचा पहले से ही तैयार है। निरीक्षण एक प्रक्रिया है, जिसे पूरा कर रहे हैं। ट्रेन संचालन शुरू करने से पहले यात्री सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने से पहले हम कमीशनिंग और ट्रेन परिचालन शुरू करने से जुड़ी सभी चीजों का जायजा ले रहे हैं।
उत्तर रेलवे और सरकार के मुताबिक युएसबीआरएल प्रोजेक्ट मार्च 2024 में पूरा हो जाएगा। बनिहाल और खारी के बीच का ट्रैक ज्यादातर सुरंगों से होकर गुजरता है और इसमें चार छोटे और बड़े पुल भी हैं। इस परियोजना पर काम, जो आज़ादी के बाद शुरू की गई सबसे चुनौतीपूर्ण रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजना है, 1997 में शुरू किया गया था।
छह दिसंबर को हुआ था पहला ट्रायल
पिछले साल 6 दिसंबर को उत्तर रेलवे ने बनिहाल और खड़ी रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ट्रेन का पहला ट्रायल रन सफलतापूर्वक किया था।
नंबर गेम के लिए -इतना काम हो चुका
- 272 किमी यूएसबीआरएल परियोजना कुल लंबाई
- 118 किमी लंबा काजीगुंड- बाारमुला ट्रैक अक्तूबर 2009 में चालू किया गया
- 18 किमी काजीकुंड - बनिहाल ट्रैक को जून 2013 में अनुमति दी गई
- 25 किमी उधमपुर-कटड़ा ट्रैक को जुलाई 2014 में चालू किया गया
यहां चल रहा काम
- 111 किलोमीटर लंबे कटरा- बनिहाल ट्रैक
- 14..869 किमी का बनिहाल- खड़ी खंड तैयार
- 97 किमी पर काम पूरा होने के करीब है