उत्तर रेलवे की ट्रेनों में लेट लतीफी लगातार जारी है। फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जम्मू स्टेशन पर बुधवार को दर्जन भर ट्रेनें देर से आईं। इस वजह से यात्रियों को तमाम दिक्कतों का समाना करना पड़ा है। दिल्ली से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें कोहरे की मार झेल रही हैं।
जम्मू स्टेशन पर यात्रियों को कड़ाके की ठंड में पर्याप्त जगह बैठने की न होने पर ज्यादा परेशानी हुई। इस मामले में रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार ट्रेनों में फाग सेफ्टी डिवाइस सहित अन्य तकनीक इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है, लेकिन कुछ विशेष फायदा दिख नहीं रहा है। बुधवार को जम्मू तवी एक्सप्रेस तकरीबन नौ घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची है।