जम्मू। बाग-ए-बाहु में अब लोग निशुल्क म्यूजिकल वाटर फाउंटेन और साउंड एंड लाइट शो का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। पर्यटन विभाग ने शो देखने के लिए टिकट प्रणाली शुरू कर दी है। विभाग के उप निदेशक (प्रचार) नरेश कुमार ने बताया कि 12 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए फिलहाल टिकट 50 रुपये और 12 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लिए लोगों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया है।
नई व्यवस्था दो मार्च बुधवार से लागू कर दी गई हैं। अभी जो टिकट व्यवस्था थी वह प्रमोशनल टिकट की श्रेणी में हैं। म्यूजिकल वाटर फाउंटेन और साउंड एंड लाइट शो की व्यवस्था को आउटसोर्स किया जाएगा। इसके बाद उक्त कंपनी नए सिरे से शो के रेट निर्धारित करेगी। जब तक आउट सोर्स की प्रक्रिया पूरी नहीं होती जब तक अंतरिम व्यवस्था के तहत प्रमोशनल टिकट सिस्टम लागू रहेगा। सनद रहे कि एक महीने से बाग-ए-बाहु में साउंड एंड लाइट शो देखने के लिए काफी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं।