फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में हाईवे पर तीन वाहन टकराए, एक की मौत

Tue, 06 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एक राहगीर की मौत - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर सोमवार को सांबा शहर के मुख्य चौराहे पर तीन वाहनों में भिड़ंत में एक राहगीर की मौत हो गई। हादसे में वाहन सवार और चौक पर मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए। रात साढ़े दस बजे तक ट्राला हाईवे पर ही पड़ा था। इसे हटाने के प्रयास किए जा रहे थे। हाईवे पर एक लेन पर यातायात ठप था। वाहनों को डायवर्ट कर निकाला जा रहा था। मौके पर भारी भीड़ जमा था।
विज्ञापन


कसबे में हाईवे पर यह हादसा शाम साढ़े सात बजे हुआ। ट्राला नंबर बीपी 02 एम 5992 जम्मू से पठानकोट की तरफ जा रहा था। जब यह सांबा कसबे के मैन चौक पर पहुंचा तो उसके सामने एक बाइक आ गई।

इसे बचाने के चक्कर में ट्राला चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन यह अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पंचराम निवासी छत्तीसगढ़ हाईवे को पार कर रहा था, जो ट्राले की चपेट में आया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइवे पर मची अफरातफरी

हाइवे पर मची अफरातफरी - फोटो : Demp Pic.
ट्राले के पीछे ट्रक संख्या जेके 03 बी 4245 और कार संख्या जेके 21 बी 1230 आ रही थी। ट्राला के अचानक पलटने से पीछे आ रहे दोनों वाहनों के चालक संभल नहीं पाए और ट्राला और एक-दूसरे के पीछे टकरा गए। हादसे में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

कार का अगला हिस्सा धंस गया है। जिस समय हादसा हुआ उस समय कुछ और राहगीर हाईवे पार कर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। ट्रक और कार सवार भी सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है हाईवे पर एकसाथ तीन वाहनों के टकराने से अफरातफरी मच गई। हादसा देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। ट्राला के हाईवे पर पलटने से जाम लग गया।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्राला को हटाने का काम शुरू कर दिया। जम्मू से पठानकोट की ओर की लेन पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। रात साढ़े दस बजे तक ट्राले को हाईवे से हटाया नहीं जा सका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें