फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आज तीन और जज लेंगे शपथ, हाईकोर्ट की जम्मू विंग में समारोह

Tue, 07 Apr 2020 02:42 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
हाईकोर्ट, जम्मू कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एडवोकेट रजनीश ओसवाल के बाद हाईकोर्ट जम्मू कश्मीर को आज तीन और नए जज मिलेंगे। 3 अप्रैल को इनके नामों पर मुहर लगाई गई थी। विनोद चटर्जी कौल, संजय दार और पुनित गुप्ता हाईकोर्ट के जज बनेंगे। दोपहर 12 बजे चीफ जस्टिस गीता मित्तल हाईकोर्ट की जम्मू विंग में इनको शपथ दिलाएंगी। हाईकोर्ट की ओर से इसका आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


बता दें कि कोविड 19 के कारण शपथ समारोह आनलाइन वीडियो लिंक से होगा। इन तीन नए जजों के आने के बाद हाईकोर्ट के पास 12 जज हो जाएंगे। अभी तक 9 जज हैं। हालांकि इनके आने के बाद भी 5 जजों की कमी रह जाएगी। तीन  अप्रैल केंद्र की ओर से इन तीनों के नामों को हरी झंडी दिखाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें