फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अलर्ट: घाटी में बर्फबारी की आशंका, गुरेज-बांदीपोरा मार्ग यातायात के लिए अस्थायी तौर पर बंद 

Sat, 04 Dec 2021 01:49 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में पांच और छह दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है। बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात बाधित होने की आशंका है।
 
विज्ञापन
मुगल रोड से बर्फ को हटाती हुई मशीनरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक पांच और छह दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसकी आशंका के बीच एसडीएम गुरेज ने गुरेज-बांदीपोरा मार्ग को यातायात के लिए अस्थायी तौर पर बंद करवा दिया है। इसके अलावा बारिश होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात बाधित होने की आशंका है।

विज्ञापन


जिला प्रबंधनों को आपात प्रबंधन मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बर्फबारी और बारिश से ठंड भी बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार खराब मौसम की सूरत में साधना टॉप, जोजिला, सिंथन टॉप, मुगल रोड, रामबन-बनिहाल, पीर पंजाल के बीच सड़क मार्ग पर यातायात बाधित हो सकता है। इसमें कई पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन और छह से सात इंच बर्फ गिर सकती है।

पिछले कई हफ्ते से मौसम साफ चल रहा है, लेकिन सर्दी में भी इजाफा हुआ है। कश्मीर के लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4, पहलगाम में माइनस 4.1 और गुलमर्ग में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 

जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ पारा 26.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.8, बटोत में 5.9, कटड़ा में 10.9 और भद्रवाह में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम खराब रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें