फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानपत्र के रुपये चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। इन दिनों कस्बे में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार की रात और सोमवार की दिन में कुल चोरी की तीन घटनाएं हुई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुइ है।
विज्ञापन

पहली चोरी की घटना बिश्नाह पुलिस स्टेशन के बाहर घटी। चोरों ने पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चुरा ले गए। पीड़ित शिक्षक विशंभर लाल पुत्र शंकरलाल गांव पटियाडी ने बताया कि किसी कार्य मोटरसाइकिल पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी कर गए थे। लौटर कर देखा तो मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। वहीं चोरी की दूसरी घटना वार्ड नंबर 6 में घटी। शिवजी के मंदिर में चोर घुसकर दानपात्र के रुपये चुरा ले गए। मंदिर के सामने ही एक दुकान के अंदर दुकान के कर्मचारी की टंगी पैंट से बटुआ निकालकर चुरा ले गए। दोनों वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। वहीं देर शाम ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय के सामने बनी मेडिसिन की दुकान पर चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस ने चोरी की घटना का मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें