फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी गांवों में है पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। केन्द्र सरकार की हर घर में नल योजना का असर पहाड़ी गांवों में देखने को नही मिल रहा है। आज भी ग्रामीण नदी नालों व तालाबों के पानी पर ही निर्भर हैं। कई क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग की ओर से हौज तो बनाए गए हैं लेकिन पानी के कनेक्शन नहीं दिए गए है। इससे लोगों को पानी के लिए दूर दराज जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला के सुंब ब्लॉक की पंचायत कारड के गांव जीरड के पंच भाग सिंह ने बताया कि उनके गांव में जल शक्ति विभाग की ओर से पानी को एकत्रित करने के लिए हौज तो बनाया गया है, लेकिन लोगों के घरों तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इससे लोग पांच से छह किलोमीटर तक पानी के लिए जाते है। वहीं, कुछ युवक हौज के ऊपर जा कर रस्सी के साथ बाल्टी बांध कर पानी निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया की विभाग की ओर से पाईपें ही नही बिछाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है की यदि शीघ्र उन्हें पानी के कनेक्शन नहीं दिए गए तो लोग सड़कों पर आ जाएंगे। उधर गौरण के अंतर्गत आने बाले सनूर मंसूर के ग्रामीण भी नदी नालों के पानी पर ही निर्भर हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन को पानी की समस्या के बारे में अवगत कराने के बावजूद भी उन्हें पानी नहीं मिल रहा है।
सुंब ब्लॉक के जीरड गांव में हौज के साथ पानी का कनेक्शन जोड़ दिया है। अब ग्रामीणों को स्वयं ही कनेक्शन लेने है। संबधित जेई को भी निर्देश जारी किए हैं कि लोगों के घरों तक पानी के कनेक्शन दिए जाएं। शीघ्र ही लोगों के घरों तक कनेक्शन दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जलशक्ति विभाग सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें