फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में दो दुकानों के टूटे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार की रात को चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ कर कीमती सामान व नकदी लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

कस्बे के भरगवा कॉलेज के निकट अंकुश की किराना की दुकान है। शुक्रवार की रात को चोरों ने दुकान ताला तोड़ कर कीमती सामान के साथ नकदी चोरी कर ली। वही निकट ही एक चाय की दुकान के मालिक रिंकू के अनुसार कुछ कीमती सामान व कुछ नकदी चोरी हुई है। उन्होंने इस बाबत पुलिस को सूचित कर दिया है। गौरतलब है कि गत दिनों भी कस्बे की वार्ड-11 में एक घर के चोरों ने ताले तोड़ कर लाखों के सोने के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किया था। बढ़ रही चोरी की वारदातों से दुकानदारों के साथ आम शहरी भी चिंतित हैं।
चोर गिरफ्तार, नकदी बरामद
अखनूर। चौकी चौरा पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे चोरी की नकदी भी बरामद की है।
गांव अर्धन काली माता मंदिर के महंत ने चौकी चौरा पुलिस में शिकायत में बताया कि एक सप्ताह पहले मध्यरात्रि में मंदिर में चोरी हो गई, जिसमें नकदी चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर एसआई सरूप सिंह के नेतृत्व में एसएचओ हिलाल अजहर की देखरेख में टीम गठित की गई और एक संदिग्ध रतन लाल निवासी कलसर रियासी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खुलासे पर रुपये 7375 रुपये बरामद कि गए। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने लोगों से क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा उद्देश्य के लिए सीसीटीवी लगाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें