फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक रात में तीन स्थानों पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
चोरों द्वारा बाईक से निकाले गए पेट्रोल कि टंकी को दिखाता राम का बेटा सोनू पण्डित।
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरों ने हाथ साफ किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
जानकारी अनुसार मंगलवार की रात को कस्बे में तीन जगह चोरों हाथ साफ किया। पहला मामला रामलाल के घर का है। यहां बरामदे में खड़ी बाइक की बैटरी व दूसरी बाइक की टंकी से करीब पांच लीटर पेट्रोल निकाल कर फरार हो गए। दूसरे मामले में गुरुद्वारा साहिब में रखी गुल्लक का ताला तोड़कर करीब तीन हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। तीसरे मामले में पवन कुमार नामक कोल्ड ड्रिंक के एक खोखे से करीब दस हजार की नकदी चोरी करके फरार हो गए।
तीनों का कहना है कि पुलिस चोरों को जल्द से जल्द पकडे़ ताकि हमें हमारे पैसे मिल सकें। इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। स्थानीय निवासी सोनू पंडित का कहना है कि इस समय कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में नशे का धंधा जोरों पर है। सुनने को यह भी मिल रहा है कि गांव अला सहित सुरक्षा बांध पर नशेड़ियों की टोली आने वालों से मारपीट व लूटमार भी कर रही है। अरनिया पुलिस जानकर भी अंजान बनी हुई है। अगर पुलिस का रवैया ऐसा ही रहा तो वो दिन दूर नहीं जब रात के बजाय दिन को भी चोर सरेआम लोगों से मारपीट करके लूट मार करेंगे। थाना प्रभारी से हम गुजारिश करते हैं कि इन पर नकेल कैसी जाए। ताकि आम जनता चैन से रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरनिया हरजीत सिंह का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारण चोरियों में हो रही बढ़ोतरी के सवाल पर भी कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें