विजयपुर। समाजसेवी धीरज शर्मा की देखरेख में कमाला गांव में लगभग 85 वर्ष प्राचीन कुआं लगभग 90 फिट गहरा है। गांव के लोगों ने सफाई का कार्य शुरू कराया।
यह कुआं नंबरदार ढेरू राम ने बनाया था। लगभग 75 वर्ष तक लोगों ने इसी कुआं का पानी पिया। दस वर्ष से यह बंद था। बड़े सारे राजनीतिक दल चुनाव के समय वादे करते कि हमें जिताओ, हम कुआं साफ कराने का कार्य करेंगे। गांव के लोगों को जो भी परेशानी आएगी उसका हल करेंगे। जीतने के बाद केवल घर का ही विकास उनके द्वारा किया गया। अब गांव के युवाओं ने निर्णय लिया कि हम गांव के कुएं को साफ किया जाए। इससे लगभग 300 घरों को पानी की सुविधा प्राप्त होगी। गांव के लोगों ने भी भरपूर साथ दिया और 60 हजार से अधिक धन खर्च किया।
धीरज शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सही तरह से लागू करने में पंचायत स्तर पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए यहां के मुख्य राजनीतिक जिम्मेदार हैं। इस मौके पर नंबरदार राजिंदर कुमार समनोत्रा, यशपाल शर्मा, भगवानदास शर्मा, रामपाल, जोगिंदर, राजिंदर, राकेश, नीरज, सुमित, हर्ष, लोकेश, नरेश, इन्दर, दर्शन तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।