जम्मू। पुलिस स्टेशन गंग्याल में के अंतर्गत सरोर क्षेत्र में सुने घर में चोरी हुई है। इसमें चोर दो सिलिंडर, 50 प्लेट और 50 गिलास उड़ाने में कामयाब रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस स्टेशन में सुरेंद्र सिंह निवासी सरोर, गंग्याल ने इस संबंध में शिकायत दी है। इसमें बताया कि वीरवार रात को किसी काम से बाहर गए थे। घर में कोई नहीं था। इस दौरान चोरों ने घर से दो सिलिंडर, 50 फ्लेट और 50 ग्लास चोरी किए हैं। शुक्रवार सुबह घर लौटने पर चोरी की जानकारी मिली है। घर में लगाए गए ताले भी टूटे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।