फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : चिल्ले कलां के आखिरी दौर में बारिश और बर्फबारी से कांप उठी घाटी

Thu, 20 Jan 2022 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफा चले वाहन। 22 को भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित। कई जिलों में दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिरा ।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिल्ले कलां के आखिरी दौर में बुधवार को प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदला। जम्मू कश्मीर के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की एक तरफा आवाजाही ही हो पाई। घनी धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही।

विज्ञापन


बिगड़े मौसम से जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक गिर गया है, हालांकि रात के तापमान में सामान्य से 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 22 जनवरी को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके साथ 20, 21 और 23 जनवरी को भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। 

राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई जिलों में बुधवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया थ, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.7 और दिन का पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम सहित सोनामर्ग, जोजिला, साधना टाप, राजदान पास, गुरेज, शोपियां, मुगल रोड, पीर पंजाल पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन


पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 और गुलमर्ग में माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहने के साथ दोपहर तक बूंदाबांदी हुई, लेकिन शाम को कई हिस्सों में बारिश हुई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर 11.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री गिरकर 12.8 और बीती रात का 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.4, बटोत में 3.6, भद्रवाह में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 11.4 और कारगिल में माइनस 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें