फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: सीआरपीएफ के वाहन पर पथराव, उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए जवानों ने की हवाई फायरिंग

Fri, 04 Jun 2021 10:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नापाक हरकत की गई है।
विज्ञापन
बडगाम में सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षाबलों के सटीक अभियानों ने आतंकी समूहों को करारा झटका दिया है। आतंकी संगठन खात्में की कगार पर हैं। नेतृत्व का संकट है। साथ ही हथियारों, गोला-बारूद, विशेष रूप से स्वचालित हथियारों की काफी कमी है। इसी के चलते आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। सुरक्षाबलों और नागरिकों को निशाना बनाकर खौफ उत्पन्न करने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए अराजक तत्वों का सहारा भी लिया जा रहा है।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अराजक तत्वों ने शुक्रवार को सीआरपीएफ के वाहन पर पथराव किया। जवान क्रालपोरा के पास कोविड तैनाती ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए सैनिकों द्वारा हवा में फायरिंग की गई। कोई नुकसान या चोट की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- सवाल-आखिर हमारा कसूर क्या था?: कश्मीरी पंडितों पर बरपाए गए कहर की झकझोर देने वाली घटनाएं    
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राकेश पंडिता हत्याकांड: तो आतंकियों को कैसे पता चला कि वह भट्ट के घर में हैं? एक सवाल ये भी    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें