प्रदेश में एक बार फिर आईईडी से पुलवामा दोहराने की साजिशें बढ़ गई हैं। सुरक्षा बलों ने पिछले सात दिनों में कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सात आईईडी बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया। आतंकी लगातार सुरक्षा काफिलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि ये तमाम कोशिशें विफल की गई हैं। रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पा रहे। इनकी संख्या भी अब कम है। वे आमने-सामने की लड़ाई कर नुकसान नहीं चाहते। इसलिए आईईडी लगाकर हमले करने का प्रयास कर रहे हैं।