फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पठानकोट मामले में झूठ बोल रहा है पाक'

Fri, 20 May 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पश्चिमी कमान के जीओसी इन लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सेना की पश्चिमी कमान के जीओसी इन लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह का दावा है कि सीमा से आतंकी घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ करके आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


पठानकोट में हुए हमले में भी पाकपरस्त आतंकियों का हाथ रहा है और पाकिस्तान झूठ बोल रहा है कि स्थानीय समर्थन के कारण आतंकियों ने हमला किया, जबकि जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया। 

सांबा में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान जीओसी इनसी ने कहा, पठानकोट में हमला जैश-ए-मोहम्मद ने कराया। पिछले दिनों पाकिस्तान से टीम भी पठानकोट आई थी। इस टीम ने भारतीय जांच को नकार दिया, जबकि देश की सबसे बेहतरीन जांच एजेंसी एनआईए ने इसकी जांच की है।
विज्ञापन


हमले का जिम्मेदार पाक है। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर आतंकी पहले भी कई बार हमले कर चुके हैं। सीमा के करीब दस-पंद्रह किलोमीटर तक अंदर घुस आते हैं। लोगों से अपील की कि वह सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें।
विज्ञापन

'जम्मू-कश्मीर में आतंकी आतंक फैलाने के प्रयास में'

आतंकवादी - फोटो : Demo. Pic.
आतंकवाद को काबू पाने के लिए आम लोगों का समर्थन जरूरी है। हालांकि इस रूट पर ट्रैफिक कम रहे, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग को भी तैयार किया जा रहा है। हिमाचल, कठुआ से उधमपुर के बीच सड़क को ठीक किया जा रहा है। अटल सेतु भी बन चुका है और सेना पूरा सहयोग कर रही है। 

आरएस पुरा में मार्च महीने में सुरंग पाए जाने के मामले में चिंता व्यक्त करते हुए जीओसी ने कहा कि ऐसे मामलों में पाक अक्सर चुप रहता है और पाक सेना से आतंकियों को अभी भी समर्थन मिल रहा है।

​उधमपुर में आतंकी हमले में शामिल नावेद भी रैकी करने के लिए आया था और बाड़ी ब्राह्मणा तक पहुंच गया। जम्मू-कश्मीर में आतंकी आतंक फैलाने के प्रयास में हैं और सुरक्षा बलों को पूरी तरह से मुस्तैद किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें