फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: आग पर पाया गया काबू, अर्द्धकुंवारी-भवन का नया मार्ग एहतियातन बंद

Thu, 19 May 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जंगलों से न‌िकलता धुंआ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुधवार देर रात त्रिकुटा पहाड़ियों के ताराकोट क्षेत्र में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने के लिए वीरवार शाम तक प्रयास जारी रहे। काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।
विज्ञापन


वायुसेना का हेलीकाप्टर लगातार आग वाले क्षेत्र में पानी की बौछार करता रहा। एहतियातन वीरवार को अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग को यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया।


बैटरी कार सेवा भी ठप रही। दो दिन पहले मंगलवार को गोभियां क्षेत्र की पहाड़ियों की आग पर नियंत्रण पाने में कामयाबी मिली ही थी कि अचानक बुधवार रात को अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग के पास ताराकोट क्षेत्र में आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आग बुझाने में लगे वायुसेना के हेलीकाप्टर

यात्रा मार्ग के पास जंगलों में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
​आग की खबर म‌िलते ही तत्काल श्राइन बोर्ड, सीआरपीएफ व वन विभाग के कर्मचारी इस पर नियंत्रण पाने के लिए जुट गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि रात को कामयाबी नहीं मिली।

वहीं वीरवार सुबह आग को बुझाने के लिए वायुसेना के एमआई 17 दो हेलीकाप्टर सलाल झील से पानी लाकर प्रभावित क्षेत्र में बौछार करते रहे। शाम ढलने से पहले आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया था। 

आग की लपटें अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले मार्ग के समीप थीं, ऐसे में वीरवार को एहतियातन इस मार्ग को भक्तों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया। देर शाम तक इस मार्ग को सुचारु रूप से चालू नहीं किया गया था। वहीं कटड़ा-सांझी छत्त के बीच हेलीकाप्टर सेवा के बहाल रहने से यात्रियों को राहत जरूर मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें