फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी आंधी का फायदा उठाकर घुसपैठ की फिराक में आंतकी

Sat, 04 Jun 2016 02:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार लगातार देखी जा रही संदिग्ध हलचल के चलते एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। घुसपैठ की फिराक में बैठे आतंकियों की गतिविधियों को भांपते हुए सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। डेढ़ महीने में तीसरी बार खुफिया इनपुट जारी हुआ है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के अनुसार हीरानगर सेक्टर के सामने पड़ते पाकिस्तान के नरोवाल जिले में आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की लगातार कोशिश कर रहे हैं। वर्तमान में धूल भरी आंधी चलने का दौर है।

इसी का फायदा उठाने की कोशिश आतंकी कर रहे हैं। वह सीमा से सटे नदी-नालों के जरिये घुसपैठ की की फिराक में हैं। सूत्रों ने बताया कि आईएसआई, पाकिस्तानी सेना और बैट आतंकियों पर घुसपैठ का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
  भारतीय सीमा में कड़ा पहरा होने से आतंकी घुसपैठ में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। आतंकियों के रूट रहे रावी, भाग या छाप नाले से घुसपैठ की आशंका को देखते हुए जवानों को सतर्क रहने को कहा गया है।   दो जून की रात को जारी हुए अलर्ट से जिले की सुरक्षा एजेंसियों ने भी सुरक्षा पहरा बढ़ा दिया है। सीमा की ओर से जाने सभी रूट रात के समय सील कर दिए जाते हैं। दरियाई नालों के इर्दगिर्द भी पहरेदारी बढ़ा दी गई है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें