दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतकंवादी को मार गिराया।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के 3 बजे अनंतनाग के खलहार (कोकरनाग) क्षेत्र में सुरक्षबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इसमें सेना ने एक आतंकी को मार गिराया।
फिलहाल इलाके में गोलीबारी रुक गई है तथा सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी के पास से एके 47 समेत कई हथियार बरामद हुए हैं। हालांकि मारे गए आतंकी की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है।