फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एके 47 की जगह अब पिस्टल से हत्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लश्कर ए ताइबा का बनाया हुआ द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) कश्मीर में एक नई चुनौती बन गया है। यह संगठन सिलेक्टिव कीलिंग के लिए बनाया गया था और इसमें शामिल आतंकी ऐसा ही कर रहे हैं। पिछले एक महीने में कश्मीर में पांच लोगों की सिलेक्टिव कीलिंग की गई है। इन वारदातों को टीआरएफ के आतंकियों ने अंजाम दिया है। इसके लिए एके 47 की जगह पिस्टल का इस्तेमाल किया जा रहा है, क्योंकि एके 47 जैसे हथियारों से दिक्कत आती है। इसके लिए जम्मू, पंजाब, बिहार, राजस्थान से विशेष तौर पर पिस्टल मंगवाई जा रही है, जबकि सीमा पार से भी ड्रोन के जरिए पिस्टल मंगवाई जा रही है। इन पिस्टल को ओजी वर्करों की मदद से रिसीव किया जा रहा है और इसके बाद कश्मीर से टीआरएफ आतंकी इन्हें लेने जम्मू आ रहे हैं। सीमा पार से किस कद्र पिस्टल भेजी जा रही है, इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि पिछले एक साल में ड्रोन से भेजी गई 16 पिस्टल बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

तोड़ नहीं निकाल पा रही सुरक्षा एजेंसियां
आतंकी चुपचाप से आते हैं और पिस्टल से नजदीक से गोली मारकर हत्या कर देते हैं। पुलिस अफसरों, नेताओं और कश्मीरी पंडितों एवं भाजपा के लोगों को निशाना बनाकर मारा जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कश्मीर में होने वाली सिलेक्टिव कीलिंग पर काबू पाने में सफल नहीं हो पा रही। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है।
कश्मीर में हत्याओं के विरोध में आज काम ठप रखेंगे वकील
जम्मू। कश्मीर में हो रही हिंदुओं की हत्याओं को लेकर बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया है। सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही इसके विरोध में शुक्रवार को वकील जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट समेत तमाम अदालतों में काम ठप रखेंगे। बार एसोसिएशन के प्रधान एमके भारद्वाज ने कहा है कि कश्मीर में साजिश के तहत हत्याएं की जा रही हैं। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी कश्मीर में दहशत फैला रहे हैं। कश्मीर में जानबूझ कर साजिश के तहत अल्पसंख्यकों को मारा जा रहा है, ताकि माहौल को खराब किया जाए। सरकार को चाहिए कि कश्मीर में दोबारा से 1990 के हालात न बनने दिए जाएं। एक दफा वहां से हिंदु भागकर आए थे, लेकिन अब उनको वहां से फिर निकालने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें