फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शिक्षा से दूर बच्चों की जानकारी जुटाएगा तलाश एप, शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन

Thu, 19 Aug 2021 03:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में 27500 बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। ऐसे बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए इस एप को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में स्कूली शिक्षा से दूर बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए समग्र शिक्षा ने यूनिसेफ इंडिया के सहयोग से तलाश एप तैयार किया है। एप ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाएगा जिनका कभी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ या फिर किसी कारण उन्होंने स्कूल छोड़ दिया है। समग्र शिक्षा एप की मदद से ऐसे बच्चों की खोज के लिए संभाग स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहा है। प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षक भविष्य में जोन और जिला स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे ताकि वह एप की मदद से आउट ऑफ स्कूल बच्चों की खोज कर सकें।

विज्ञापन


समग्र शिक्षा की ओर से एप का प्रशिक्षण देने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। संभाग स्तर पर आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को एप के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जा रहा है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एप के माध्यम से ऐसे बच्चों तक पहुंचना है जो शिक्षा से वंचित रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें