फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर संदिग्ध IED बरामद, ट्रैफिक रोका, नष्ट किया

Mon, 11 Sep 2023 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

श्रीनगर बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों ने संदिग्ध आईईडी को बरामद किया है। फिलहाल आईईडी को नष्ट कर दिया गया है। इस दौरान श्रीनगर बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गय़ा था।
विज्ञापन
बारामुला में आईईडी को नष्ट करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंजीवेरा पट्टन में संदिग्ध वस्तु आईईडी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने श्रीनगर बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद कर दिया। जांच के बाद संदिग्ध आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है। 
विज्ञापन





जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंजीवेरा पट्टन में सुरक्षा बलों को संदिग्ध आईईडी होने की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और बीडीएस मौके पर पहुंचे। 

सबसे पहले सुरक्षाबलों ने हाईवे पर ट्रैफिक रोका। इसके बाद संदिग्ध आईईडी की जांच की। जांच के बाद उसे निष्क्रिय कर दिया गया। इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लश्कर के आतंकी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार

इससे पहले रविवार को बारामुला में सुरक्षा बलों ने लश्कर के आतंकी भर्ती माड्यूल का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये चार युवकों को आतंकी संगठन में शामिल करने वाले थे।

जानकारी अनुसार, सुरक्षाबलों ने चक टप्पर में संयुक्त नाका लगाया था। इस दौरान चक टप्पर से क्रेरी की ओर पैदल आ रहे महिला समेत तीन संदिग्ध लोगों को देखा। उनकी तलाशी में चीन निर्मित 3 हथगोले व एके-47 के 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों की पहचान लतीफ अहमद डार, शौकत अहमद लोन व इशरत रसूल के रूप में हुई है। 

पूछताछ में पता चला कि बारामुला के रहने वाले ये तीनों आतंकी लश्कर के मददगार हैं। उन्होंने क्रेरी के सामान्य क्षेत्र में चार युवकों की पहचान की थी और निकट भविष्य में उन्हें सक्रिय करके आतंकवादी संगठन में शामिल करने वाले थे। पकड़े गए तीनों लोग क्रेरी के सामान्य क्षेत्र में भर्ती मॉड्यूल के मास्टरमाइंड थे। सक्रिय आतंकवादियों उमर लोन और एफटी उस्मान के संपर्क में भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें