गरान वाला सेब होता है सस्ता
पेड़ों से गिरने वाले सेब को गरान कहते हैं। यह कश्मीर में पांच से सात रुपये प्रति किलो तक बिकता है। हालांकि यह ज्यादा दिन नहीं टिकता, लेकिन इसमें से छांटकर कुछ अच्छे सेब अलग कर लिए जाते हैं। इसके अलावा ओलों के निशान वाला सेब होता है, यह एक तरह से फीका हो जाता है। निशान पर स्टिकर लगाकर बेच दिया जाता है। खरीदने वाले को घर जाकर पता चलता है कि यह फीका है।
ऐसे करें पहचान
सेब पर बेस्ट क्वालिटी का स्टिकर। उस पर दाग और ओलों के निशान। देखने में रस भी कम लगे तो समझ जाएं कि बेस्ट क्वालिटी का स्टिकर लगाकर बेचा जा रहा है। यह न मीठा, रस और न ही बेस्ट क्वालिटी का होता है। जो स्टिकर लगा बेस्ट क्वालिटी का सेब है, वह बिना किसी दाग, रसभरा और बिना किसी निशान के होगा।
मंडी में बेस्ट क्वालिटी का सेब वहीं पर स्टिकर लगा 100 रुपये किलो बेचा जाता है। अब कोई गरान वाला और ओलों के निशान वाला सेब स्टिकर लगाकर बेचे तो इस पर मंडी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। हमारे पास से जो सेब स्टिकर वाला जाता है, तो वह बेस्ट क्वालिटी का है। - प्रवीन गुप्ता, प्रधान, फल मंडी नरवाल