फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप के सदस्य छात्रों के निलंबन पर बवाल

Tue, 20 Oct 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी के बावजूद जबरन विश्वविद्यालय में घुसकर सम्मेलन और प्रदर्शन करने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन छात्र सदस्यों के निलंबन मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय जम्मू और महिला कालेज परेड में मंगलवार को विद्यार्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। परेड में छात्राओं को रास्ते से हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

विवि के गेट पर निलंबित तीनों विद्यार्थियों ने धरना दिया। लॉ स्कूल और लॉ विभाग में कक्षाओं का बहिष्कार किया गया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय का प्रदर्शनकारी छात्रों ने घेराव किया। छात्र संगठनों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


महिला कालेज परेड में सुबह दस बजे छात्राओं ने मुख्य रास्ता बंद करके नारेबाजी करना शुरू कर दी। इससे कच्ची छावनी से परेड की ओर आने वाले वाहनों का रास्ता डायवर्ट कर दिया गया। प्रदर्शन पर उतरी छात्राएं विवि प्रशासन, जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं।

उन्होंने तीनों विद्यार्थियों का निलंबन वापस लेने के मांग की। इस बीच पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को रास्ते से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे अड़ी रहीं, जिसके बाद महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया गया।

रास्ते से हटाने को लेकर छात्राओं की पुलिसकर्मियों से कई बार धक्का-मुक्की हुई। इस बीच दो छात्र नेताओं को जब पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की, तो अन्य साथियों ने उन्हें पुुलिस वाहन से बाहर खींच लिया।

बाद में पुलिस ने बल प्रयोग करके छात्राओं को रास्ता से हटा दिया। इसके बाद कालेज के गेट पर छात्राओं ने विरोध जताया।

इस बीच विवि के मुख्य गेट पर निलंबित लॉ स्कूल के एक छात्र और लॉ विभाग के एक छात्र और एक छात्रा ने सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक धरना दिया।

छात्र दीपक गुप्ता ने कहा कि यह उनके अधिकारों का हनन है। उनकी विवि में जाने पर रोक लगा दी गई है। हास्टल में भी विवि प्रशासन की ओर से परेशान किया जा रहा है। कुलपति छुट्टी पर चले गए हैं।

हक के लिए आंदोलन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि तीनों छात्रों के निलंबन मामले में विवि की पांच सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है।

गत दिनों दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष सतेंद्र अवाना के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने जम्मू विश्वविद्यालय में सम्मेलन और प्रदर्शन किया था। इसके बाद अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए तीन विद्यार्थियों को निलंबित किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें