फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में बोर्ड परीक्षाएं सात नवंबर से

Tue, 20 Oct 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलों में दसवीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा डेटशीट जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन जम्मू ने जारी कर दी हैं।
विज्ञापन


सात से 19 नवंबर तक दसवीं की परीक्षा चलेगी, जबकि 16 नवंबर से चार दिसंबर तक 12वीं की परीक्षाएं चलेंगी। कश्मीर संभाग की डेटशीट जारी होने के बाद जम्मू संभाग के विद्यार्थी भी डेटशीट का इंतजार कर रहे थे।

जम्मू संभाग में उधमपुर के पहाड़ी क्षेत्र, राजोरी के पहाड़ी क्षेत्र, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, रामबन में विंटर जोन की बोर्ड की परीक्षाएं होती हैं। बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के तहत सात नवंबर को दसवीं का पहला पेपर एडिशनल ऑप्शनल विषय का होगा।
विज्ञापन


नौ को अंग्रेजी, 12 को विज्ञान और होम साइंस, 14 को हिंदी, उर्दू, 16 को गणित, म्यूजिक, पेंटिंग, आर्ट और ड्राइंग और 19 को सोशल साइंस का अंतिम पेपर होगा। 20 को साइंस, होम साइंस के प्रैक्टीकल होंगे। 12वीं का पहला पेपर 16 नवंबर को जियोग्राफी, साइकोलॉजी, म्यूजिक, दर्शन शास्त्र का है।
विज्ञापन


18 को जनरल इंग्लिश, 20 को जूलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, अरेबिक, संस्कृत, इकनामिक्स, ह्यूमन डेवलपमेंट, 23 को बायोलाजी, पॉलिटिकल साइंस, स्टैटिक्स, बिजनेस मैथमेटिक्स, 26 को कंप्यूटर साइंस, इन्फोरमेटिक्स प्रैक्टिस, पर्यावरण विज्ञान, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजूकेशन, होटल मैनेजमेंट, 28 नवंबर को मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, सोशियोलॉजी, 30 को एजूकेशन, दो दिसंबर को फिजिक्स, उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी, भोटी, बिजनेस स्टडीज और एक्सटेंशन एजूकेशन और चार नवंबर को अंतिम पेपर केमिस्ट्री, होम साइंस और एकाउंटेंसी का होगा। प्रैक्टीकल सात दिसंबर को होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें