कुलगाम जिले के निल्लो इलाके में सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शनिवार देर शाम घेरेबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया गया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।