दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लस्सीपोरा में जेएसडब्ल्यू (जिंदल साउथ वेस्ट) समूह 150 करोड़ रुपये की लागत से 1.2 लाख मीट्रिक टन कलर कोटेड स्टील मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता वाला संयंत्र स्थापित करेगा। यह संयंत्र जिंदल स्टील कंपनी लगाएगी।
विज्ञापन
समूह के बयान के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल को भूमि आवंटन के कागजात पेश किए। जिंदल ने कहा, यह सुविधा स्थानीय व्यवसायों और समाज को सार्थक तरीके से अत्यधिक लाभ प्रदान करेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।
जिंदल स्टील जेएसडब्ल्यू समूह की फ्लैगशिप कंपनी है जिसका देश -विदेश में कुल कारोबार 13 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है। यह कंपनी स्टील उत्पाद जैसे हॉट रोल्ड, कोल्ड रोल्ड, टीएमटी, वायर रॉड और विशेष स्टील आदि का निर्माण करती है।